
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब की बेटी प्रियंका दास ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर भारत का नाम रोशन किया है। प्रियंका गढ़शंकर के पास स्थित शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव मोरांवाली की रहने वाली हैं। आपको बता दें कि प्रियंका दास कल गढ़शंकर से रवाना हुईं, उन्हें शहीद भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर और द एक्स सर्विसमैन सोशल वैल्फेयर ट्रस्ट गढ़शंकर और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया। अब वहां पहुंचकर प्रियंका दास ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी 19340 फीट ऊंची माउंट किलिमंजारो को फतह कर शीर्ष पर भारत का झंडा फहराया है।












