

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसाना बालासाहेब ठाकरे की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर निकली जा रही शोभा यात्रा का शिवसेना बालठाकरे कार्यालय कमेटी बाजार में कार्यकारी पंजाब प्रधान रणजीत राणा, पंडित अमन शर्मा संजीव सूद लक्ष्मी गुप्ता, प्रमोद बबला राकेश कुमार नरेंद्र कुमार ओर से हार्दिक स्वागत किया गया और शोभा यात्रा में श्री कृष्ण जीके जन्मोत्सव के अवसर पर शिवसेना धार्मिक विंग के प्रमुख पुजारी पंडित अमन शर्मा ने रथ मैं साक्षात विराजमान श्री राधे कृष्ण जी की आरती करते हुए हिंदू शास्त्रों अनुसार पुरे विधि विधान सहित पूजा अर्चना की और शोभायात्रा मैं शामिल भक्त जनों का फूलों से स्वागत किया गया और कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रणजीत राणा ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भारत में धूम धाम से मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो हिंदू माह श्रावण के कृष्ण पक्ष के 8वें दिन मनाया जाता है। यह दिन भगवान कृष्ण के जन्म का प्रतीक है और होशियारपुर के लोग इस दिन को बड़ी धूमधाम से मानते हैं। हर गली मोहल्ले में भगवान श्री कृष्णाजी के जन्म के उपलक्ष्य सुंदर-सुंदर मनमोहकझांकियां बनाई जाती हैं और जगह-जगह लंगर और प्रसाद भक्तों में बताकर प्रभु श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है और और भगवान से होशियारपुर की सुख शांति की कामना की जाती है।











