
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़), संदीप डोगरा। पंजाब की राजनीति में बड़ा धमाका हुआ है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने भाजपा को अलविदा कहते हुए अपनी मां पार्टी कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। उन्हें कांग्रेस महासचिव व पंजाब मामलों के इंचार्ज दविंदर यादव ने कांग्रेस में शामिल करवाया। इसके बाद उन्होंने राजा वड़िंग व प्रताप सिंह बाजवा से मुलाकात की तथा उन्होंने श्री अरोड़ा की घर वापसी का स्वागत किया।

श्री अरोड़ा के घर वापसी करते ही पंजाब खासकर होशियारपुर में कांग्रेसी वर्करों में उत्साह फैल गया तथा हर कोई उन्हें घर वापसी की बधाई के फोन करने लगा तो वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से पता चला है कि श्री अरोड़ा के घर वापसी करने से कई लोगों के पेट में भी दर्द होने लगा है तथा उनके द्वारा इसका विरोध दर्ज करवाने की कवायद भी शुरु हो गई है।











