Sunday, October 11, 2026
Home Latest बहादुरगढ़ में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

बहादुरगढ़ में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया।  बदमाशों के पास से तीन अवैध पिस्तौल भी बरामद हुए हैं। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। तीनों बदमाशों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। इन बदमाशों पर दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी दीपक मांझी के अपहरण और हत्या का मामला दर्ज है। एसीपी क्राइम प्रदीप नैन मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Advertisements

बताया जा रहा है कि बहादुरगढ़ सीआईए-2 को सूचना मिली थी कि तीन बदमाश हथियारों से लैस होकर बहादुरगढ़ से बराही रोड पर जा रहे हैं। बराही रोड़ पर ड्रेन के पास जब पुलिस ने तीनों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों पर गोलियां चलाई। जिससे तीनों बदमाश घायल हो गए। तीनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तुरंत घायल बदमाशों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में भिजवाया। जहां फिलहाल उनका इलाज भारी सुरक्षा के बीच किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहद गांव निवासी सुनिल, अंकित और दहकौरा गांव निवासी विकास के रुप मे हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियां का रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here