
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में श्री राधा अष्टमी महोत्सव 11 सितंबर दिन बुधवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान रमेश अग्रवाल व महासचिव तरसेम मोदगिल ने बताया कि इस मौके पर 11 सितंबर को रात्रि 8 से 10 बजे तक श्री सत्यानारायण संकीर्तन मंडली वैल्फेयर सोसायटी के सदस्यों द्वारा राधा नाम संकीर्तन किया जाएगा।

उन्होंने इलाका निवासियों से अपील की कि वह समय पर पहुंचकर महोत्सव की शोभा बढ़ाएं और प्रभु नाम संकीर्तन करें।











