Thursday, October 29, 2026
Home Latest छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों ने नौ नक्सलियों को किया ढेर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों ने नौ नक्सलियों को किया ढेर

छत्तीसगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ में नौ नक्सलियों को ढेर किया है। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सुंदरराज पी ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर जंगल में सुरक्षाबलों के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े दस बजे दल का नक्सलियों से सामना हुआ जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

Advertisements

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पश्चिम बस्तर मंडल इकाई से संबंधित नक्सलियों की मौजूदगी के बारे गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए भेजा गया। जिसके बाद तलाशी अभियान में नौ नक्सलियों के शव मौके से बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ वाली जगह से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि सुरक्षाकर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं और इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here