
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के नरेला इलाके में दो लोगों की और से ताबड़तोड़ फायरिंग करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मुताबिक बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार रात नरेला इलाके के हालापुर गांव में हुई, दो हमलावार आए और उन्होंने एक स्थानीय बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।

जिस कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतक युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। जब तक पुलिस वहा पर पहुची तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गैंगवार है या फिर आपसी रंजिश के कारण गोलीबारी की गई है।












