Saturday, October 17, 2026
Home Latest पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर बनेगा 4000 किलोग्राम लंगर, अजमेर...

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर बनेगा 4000 किलोग्राम लंगर, अजमेर शरीफ दरगाह का ऐलान

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह 4000 किलोग्राम शाकाहारी लंगर भोजन तैयार करेगी। यह विशेष लंगर दरगाह की परंपराओं के अनुसार तैयार किया जाएगा और लोगों के बीच वितरित किया जाएगा। इस लंगर का उद्देश्य सभी उपस्थित लोगों और आस-पास के समुदाय को भोजन प्रदान करना है।

Advertisements

जानकारी देते हुए अजमेर शरीफ के सैयद अफशां चिश्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर शाकाहारी भोजन वितरित किया जाएगा। इस भोजन में शुद्ध चावल, घी, मेवे आदि का उपयोग किया जाएगा। यह भोजन विशेष रूप से गुरुजनों और गरीबों के बीच बांटा जाएगा, जिससे समाज के हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो सकें।  उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पूरे लंगर का आयोजन इंडियन माइनॉरिटी फाउंडेशन और अजमेर शरीफ के चिश्ती फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here