Wednesday, October 21, 2026
Home Latest छुट्टी आए फौजी दोस्त को चंडीगढ़ छोड़ने जा रहे 3 युवकों की...

छुट्टी आए फौजी दोस्त को चंडीगढ़ छोड़ने जा रहे 3 युवकों की सड़क हादसे में हुई मौत

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के गांव सतनाली जिला महेंद्रगढ़ के तीन युवकों की सड़क हादसे दौरान मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतकों की पहचान कृष्ण आयु 35 वर्षीय, सुदीप आयु 25 वर्षीय परविंद्र आयु 32 वर्षीय के रूप में हुई है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि तीनों स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर परविंद्र जो कि फौजी है उसे चंडीगढ़ छोड़ने जा रहे थे और जब वह लोग कैथल के गांव करोड़ा के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी की टक्कर एक ट्रक के साथ हो गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here