Saturday, October 17, 2026
Home Latest जल्द ही केजरीवाल सरकारी मकान करेंगे खाली, लौटाएंगे सभी सुविधाएं

जल्द ही केजरीवाल सरकारी मकान करेंगे खाली, लौटाएंगे सभी सुविधाएं

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल उन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाएं छोड़ देंगे। केजरीवाल कुछ हफ्तों में सरकारी आवास खाली कर देंगे। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि वह कुछ हफ्तों में सरकारी आवास खाली कर देंगे। उन्होंने कहा कि अन्य नेता अड़े रहे लेकिन अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह कुछ हफ्तों में सरकारी आवास खाली कर देंगे। केजरीवाल की सुरक्षा भी ख़तरे में है। उन पर हमला भी किया गया। हमने भी कहा कि ये घर जरूरी है लेकिन उन्होंने कहा कि भगवान मेरी रक्षा करेंगे। मैंने सबसे बुरे अपराधियों के बीच 6 महीने जेल में बिताए।

Advertisements

इसके साथ ही संजय सिंह ने यह भी कहा कि अभी यह तय नहीं है कि केजरीवाल कहां रुकेंगे लेकिन जल्द ही मंजिल तय कर ली जाएगी। केजरीवाल जी कहते हैं कि अब भगवान ही मेरी रक्षा करेंगे। मैं घर छोड़ दूंगा। बीजेपी जो कर रही है वो आपके सामने है। पार्टी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है लेकिन केजरीवाल ने साहसपूर्वक जवाब दिया है। सोचिए अगर केजरीवाल नहीं होंगे तो दिल्ली का क्या होगा, मुफ्त शिक्षा और इलाज कौन देगा, आपको सोचना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here