Saturday, October 31, 2026
Home Latest केजरीवाल ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को लिखा पत्र, पूछे सवाल

केजरीवाल ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को लिखा पत्र, पूछे सवाल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखा है और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से 5 सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि जिस कानून के तहत लालकृष्ण आडवाणी 75 साल की उम्र में रिटायर हुए, क्या वह कानून मोदी जी पर लागू नहीं होगा? उन्होंने कहा कि आरएसएस किसी भी तरीके के साथ ईडी-सीबीआई का प्रयोग करना और बेईमानी के साथ सत्ता हासिल करना स्वीकार करता है? ये सवाल आज हर भारतीय के मन में उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि आसमान में तिरंगा शान से लहराए।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here