Monday, October 19, 2026
Home Latest पटाखा निर्माण इकाई में हुआ विस्फोट, 4 मजदूरों की मौत, 1 घायल

पटाखा निर्माण इकाई में हुआ विस्फोट, 4 मजदूरों की मौत, 1 घायल

तमिलनाडु (द स्टैलर न्यूज़)। तमिलनाडु के विरुधुनगर के निकट एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट होने की सूचना मिली है। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि विस्फोट और आग लगने का कारण पटाखा बनाने में रासायनिक पदार्थों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाना बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाया गया। फिलहाल स्थिती नियंत्रण में है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here