Sunday, November 1, 2026
Home Latest भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस व नवरात्र पर शराब के ठेके...

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस व नवरात्र पर शराब के ठेके बंद हों: लक्ष्मीकांता चावला

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। 2 अक्टूबर के बाद लगातार पंजाब में और देश में त्यौहारों का मौसम है। नवरात्रि, दुर्गा पूजा, विजयादशमी और उसके पश्चात महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस है। वाल्मीकि समाज की ओर से भी यह मांग है कि जयंती उत्सव के दिन शराब के ठेके और मांस की दुकानें बंद रखी जाएं। सारा समाज यह चाहता है कि नवरात्रों के दिनों में भी जब लोग मांस, मदिरा आदि का त्याग करते हैं तो उनकी दुकानें और ठेके भी बंद रखे जाएं।

Advertisements

पंजाब सरकार को शीघ्र ही यह आदेश दे देना चाहिए कि नवरात्रों के दिनों में सभी मांस की दुकानें और शराब के ठेके बंद रहेंगे और श्री वाल्मीकि जी की जयंती के दिन विशेष रूप से शोभायात्रा और जयंती के उत्सव के समय सारे ठेके बंद रखे जाएं। याद रखना होगा कि भगवान श्रीराम जी ने और महर्षि वाल्मीकि जी ने इस तरह के तामसी वृत्ति के खान पान की कहीं आज्ञा नहीं दी है। पंजाब सरकार को जनता की भावनाओं का सम्मान करना ही चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here