
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सोशल वैल्फेयर चैरीटेबल सोसायटी ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में हाल ही में डी.डी. पंजाब पर दिखाये गये कार्यक्रम ’’किसमें कितना है दम’’ रियालटी शो के ग्रैंड फाईनल में होशियारपुर की एक होनहार बच्ची मुस्कान द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए तीन राज्यों में से आये हुए प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।

इस समारोह में सोशल वेलफेयर चैरीटेबल सोसायटी के संस्थापक प्रधान मनजीत सिंह लक्की ने अपनी पूरी टीम के साथ मुस्कान को सम्मान चिन्ह दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मनजीत सिंह ने कहा कि मुस्कान ने अपनी कला का प्रदर्शन कर पूरे होशियारपुर का नाम रौशन किया है तथा उन्होने कामना की कि भविष्य में वह इससे भी अच्छा प्रदर्शन करे। इस अवसर पर मुस्कान की माता रितिका, बहन अंजलि, सोसायटी के महासचिव डा. राधा रमन, सचिव गोपाल ठाकुर, अमनदीप सिंह, मनजीत सिंह गोल्डी आदि शामिल थे।












