
बेंगलुरु (द स्टैलर न्यूज़)। बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर एक रोडवेज बस पलट गई। जानकारी मुताबक बस मांड्या की ओर सर्विस रोड पर पहुंची तो इस दौरान ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। इस घटना में 20 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक्सप्रेवे छोड़कर बस सर्विस रोड पर पहुंची है। इस दौरान अचानक बस पलट गई। घटना के बाद यात्री बस से निकलने की कोशिश करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य जारी किया।












