Monday, November 2, 2026
Home Latest डिवीजनल कमिश्नर श्री देवी तालाब मंदिर में हुए नतमस्तक, एटीएम का किया...

डिवीजनल कमिश्नर श्री देवी तालाब मंदिर में हुए नतमस्तक, एटीएम का किया उद्घाटन

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। डिविजनल कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल ने आज श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने जहां जिलावासियों को पौधे लगाकर पर्यावरण सभांल के लिए एकजुट होने का न्योता दिया, वही श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम का भी उद्घाटन किया। डिवीजनल कमिश्नर ने लोगों की प्रगति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के लिए आपसी प्यार बहुत जरूरी है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को आपसी द्वेष त्याग कर प्रेम एवं स्नेह के साथ जीवन जीना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए और माता रानी का आशीर्वाद लिया।

Advertisements

मंदिर कमेटी के प्रतिनिधियों ने डिवीजनल कमिश्नर का मंदिर पहुंचने पर स्वागत किया। श्री सभ्रवाल ने कहा कि यह मंदिर जोकि उत्तर भारत का प्रसिद्ध शक्तिपीठ है में माथा टेकने से उनको आत्मिक शांति मिली है।

इस उपरांत डिवीजनल कमिश्नर ने मंदिर परिसर में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संभाल का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोग अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी संभाल भी करे ताकि प्रदेश को हरा-भरा बनाया जा सके।
इस दौरान श्री सभरवाल ने श्री देवी तालाब मंदिर की विजीटर बुक में अपने विचार भी सांझा किए।

इससे पहले उन्होंने मंदिर परिसर के बाहर पंजाब नैशनल बैंक द्वारा लगाए गए ए.टी.एम. का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि श्री देवी तालाब मंदिर में देश भर से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते है। इस ए.टी.एम के लगने से जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को पैसे निकालने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

इस मौके पर बैंक के जोनल मैनेजर अमृताभ आनंद, सर्कल हेड हरविंदर सिंह रंधावा, डिप्टी सर्कल हेड कैप्टन जी.एस.बाठ, सुपरडैंट अशोक वधावन और मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here