
अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र सरकार ने सिख समुदाय की कई प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है और सरकार में सिख प्रतिनिधीयों को शामिल करते हुए एक समिती और पंजाबी सहित अकादमी का गठन किया हैं। सरकार ने पंजाबी साहित्य अकादमी महाराष्ट्र का अध्यक्ष बल मलकीत सिंह को नियुक्त किया है।इसके ईलावा हैप्पी सिंह को महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक विकास आयोग में समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके ईलावा जसपाल सिंह सिद्धू 11 सदस्यीय सिख प्रतिनिधि समिति के प्रमुख होंगे। समिति में 11 सदस्यों में जसपाल सिंह सिद्धू, गुरुमीत सिंह रूटू, गुरमीत सिंह कोकर, रणजीत सिंह गिल, अमरजीत सिंह कुंजीवाले, गुरमुख सिंह संधू, बलबीर सिंह टाक, हरप्रीत सिंह पल्ला,सरबजीत सिंह सैनी, चरणदीप सिंह, भूपिंदर सिंह आनंद, रमेशवर नाईक शामिल हैं।

इस अवसर पर बल ने अपनी नियुक्ती के लिए परमात्मा,समूंह संगत, कमेटीयों और नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम सिख समुदाय के तरक्की के लिए एक जुट होकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फड़नवीस ने हमारी सभी मांगों को संबंधित अधिकारीयों जिसमें वंदे भारत ट्रेन कनेक्टिविटी, वासी में पंजाब भवन प्लाट मुद्दे, पनवेल से उत्तर भारत के लिए बेहतर ट्रेन कनेक्टिविटी, उल्वा, नवी मुंबई में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए भूमि आवंटन के समाधान के लिए एक सिफारिश पत्र जारी किया है।












