Monday, October 19, 2026
Home Latest पीएपी चौक में 32 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे ओवरब्रिज और...

पीएपी चौक में 32 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे ओवरब्रिज और रैंप का होगा निर्माण: घनश्याम थोरी

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जिलाधीश घनश्याम थोरी ने कहा कि पीएपी चौक में ट्रैफिक़ समस्या को दूर करने के लिए 32 करोड़ रुपए की लागत से मेगा प्रोजैक्ट की शुरूआत की गई है, जो अगले वर्ष जून के अन्त तक पुर्ण हो जायेगा।
जिलाधीश ने पीएपी चौक में विकास कार्यों का जायज़ा लेते कहा कि शहर निवासियों द्वारा माँग की जा रही थी कि उनको पीएपी फ्लाईओवर तक पहुँच मुहैया करवाई जाये जिससे उनको अमृतसर की तरफ़ जाने के लिए रामा मंडी चौक से निकलने की ज़रूरत ना पड़े। थोरी ने बताया कि पीएपी रेलवे क्रॉसिंग में एक नया रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने के लिए 32 करोड़ रुपए लागत वाले प्रोजैक्ट की शुरूआत की गई है। इस के अतिरिक्त शहर निवासियों को नये आरओबी तक पहुँचने के लिए एक नया रैंप भी बनाया जायेगा। उन्होने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पुर्ण होने से शहर की ट्रैफिक़ को रामा मंडी चौक नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि नये बने इस रैंप का प्रयोग करके सीधे आरओबी तक पहुँचा जा सकेगा और अमृतसर रोड से आने वाली ट्रैफिक़ के लिए भी इसी तरह के रैंप का निर्माण की जायेगी।

Advertisements

नेशनल हाईवे अथारटी आफ इंडिया (एनएचएआई) के प्रोजैक्ट डायरैक्टर यशपाल सिंह ने जिलाधीश को बताया कि प्रोजेक्टों की रूप रेखा अन्तिम पड़ाव में है, जिससे सम्बन्धित दिसंबर तक टैंडर दिये जाने हैं और वर्क आर्डर जारी होने के बाद 6 महीनों में काम पुर्ण कर दिया जायेगा। प्रोजैक्ट डायरैक्टर ने आगे बताया कि जून 2021 के अंत तक पूरा प्रोजैक्ट पुर्ण हो जायेगा। जिलाधीश ने आगे कहा कि पीएपी चौक में ट्रैफिक़ जंकशन को सुधारने के लिए एक अन्य प्रोजैक्ट चल रहा है, जिस पर तकरीबन 7 करोड़ रुपए ख़र्च किये जाएंगे।
थोरी ने कहा कि पीएपी चौक में ट्रैफिक़ के परवाह को सुचारू और निर्विघ्न बनाने, सडक़ हादसों को कम करने और सुन्दरीकरन के कार्यों के अतिरिक्त गोल चौक का निर्माण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि चौक में अलग -अलग किस्मों के वृक्ष और पौधे लगाए जा रहे हैं, जोकि इस चौक को मनमोहक दृश प्रदान करेंगे।

जिलाधीश ने कहा कि चौक के नीचे एक मॉड्यूलर रेन वाटर सिस्टम विकसित किया गया है, जोकि पंजाब में अपनी तरह का पहला सिस्टम होगा, जो आस-पास के क्षेत्रों के बारिश के पानी को रिचार्ज करेगा। इस अवसर पर एसडीएम राहुल सिंधु, एसडीएम जयइन्दर सिंह, सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह और अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here