Tuesday, October 20, 2026
Home Latest भरत मिलाप, प्रभु श्रीराम के राज्यभिषेक के साथ रामलीला संपन्न

भरत मिलाप, प्रभु श्रीराम के राज्यभिषेक के साथ रामलीला संपन्न

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- गौरव मढ़िया। श्री प्रताप धर्म प्रचारणी राम लीला दशहरा कमेटी द्वारा गतरात्रि को भरत मिलाप, प्रभु श्रीराम राज्यभिषेक के साथ ही रामलीला का समापन किया गया और इस उपलक्ष्य पर सभा ने अपने पदाधिकारियों व कलाकारो को सम्मानित भी किया। मीडिया प्रभारी एडवोकेट पवन कालिया ने सर्वप्रथम श्रोतागणों का धन्यवाद किया। जिन्होंने दस दिन देवीतालाव ग्राऊंड व शालीमार बाग में पहुंच कर अपना कीमती समय निकाल कर प्रभु लीला का आनंद उठाया और कलाकारों का हौंसला बढाया तदपश्ताप उन्होने सभा को यह लीला मंचन करने अपना तन मन से सहयोग करने वाले सज्जनों का बिशेषकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व मीडिया का धन्यवाद किया। महासचिव रजिंदर वर्मा ने बताया कि सभा को यह गौरव प्राप्त है कि इसी सभा से जुडने के बाद कलाकार दूरदर्शन व बालीवुड में पहुंचे।

Advertisements

उन्होने बताया कि सभा में प्रभु श्री राम का अभिनय करने वाले रवि गुप्ता मुंबई दूरदर्शन में निर्देशक रहे है और छोटे पर्दे पर श्री रामायण सीरीयल प्रर्दशित करने बाले प्रसिद्ध डायरैकटर व प्रोडूयसर रामानंद सागर भी इस सभा के सदस्य रह चुके है।

सभाघ्यक्ष  सुरिंदर शर्मा ने बताया कि श्री प्रताप धर्म प्रचारणी रामलीला दशहरा कमेटी पूरे उतर भारत में एक मात्र ऐसी सभा है जो किए ही दिन में दो बार प्रभु श्रीराम की लीला दिखाती है, सांयकाल को देवीतालाव की ग्रांऊड में और रात्रि को शालीमार बाग में यही लीला नाटकों के रूप में प्र्रस्तुत करती है। सभा ने पंच मंदिर के प्रांगन में हवन यज्ञ किया और तदपश्चात नगर वासियों को लंगर वितरित किया।

इस अवसर पर कष्ण लाल सराफ, कमलजीत सिंह ,रजिंदर वर्मा, राजेश सूरी , सतीश शर्मा, राजेश सूरी,  ऐडवोकेट पवन कालिया, पवन लुंबा,  दबिंदर कालिया, हरवंत सिंह भंडारी  ,मंगल सिंह, भूपिंदर सिंह, सुजल मल्होत्रा ,गुलशन लुंबा, ,बावा पंडित  किशन दत शर्मा ,विनय शर्मा , पुलकित सूरी , अंकुर, अक्षत कालिया, तथा दर्जनों कलाकार उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here