Tuesday, November 3, 2026
Home Latest US से 32 हजार करोड़ की डील हुई फाइनल, 31 ‘प्रीडेटर’ ड्रोन...

US से 32 हजार करोड़ की डील हुई फाइनल, 31 ‘प्रीडेटर’ ड्रोन खरीदेगा भारत

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत ने 31 ‘प्रीडेटर’ ड्रोन खरीदने संबंधी समझौते को अंतिम रूप दिया है। यह समझौता सरकार-से-सरकार ढांचे के तहत हुआ है, जिसमें भारत प्रमुख अमेरिकी रक्षा और प्रौद्योगिकी कंपनी ‘जनरल एटॉमिक्स’ से अत्याधुनिक ड्रोन खरीदेगा। अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन हासिल करने और भारत में उनके लिए रखरखाव और मरम्मत के लिए 32,000 करोड़ रुपये का यह सौदा हुआ है।

Advertisements

सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने गत सप्ताह इन ड्रोनों के अधिग्रहण को लेकर मंजूरी दी थी। इस समझौते के तहत भारतीय नौसेना को 15 ‘सी गार्डियन ड्रोन’ मिलेंगे, जबकि भारतीय वायु सेना और थल सेना को आठ-आठ ‘स्काई गार्डियन ड्रोन’ प्रदान किए जाएंगे। इस डील के पीछे भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों का संकेत मिलता है, जो आने वाले समय में भारत की रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here