
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना बहादुरगढ़ के दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास हुई है। बता दे कि वारदात का पता सुबह के समय चला जब लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे।

जानकारी मुताबिक मृतक युवक के सिर पर पत्थर से एक के बाद एक कई बार किए हुये थे। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच शुरू कर दी है।












