
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर का पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में एससीओ शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर स्वागत किया। विदेश मंत्री एससीओ परिषद के शासनाध्यक्षों की 23वीं बैठक में भाग लेने के लिए पाकिस्तान पहुंचे है। एससीओ शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन जयशंकर व्यापार और अर्थव्यवस्था को लेकर होने वाली वार्ता में भाग लेंगे।

मुख्य सम्मेलन बुधवार यानी आज होना है। यह बैठक संगठन के व्यापार और आर्थिक एजेंडे पर केंद्रित होती है। एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जयशंकर के आगमन के कुछ घंटों बाद ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एससीओ नेताओं के लिए एक डिनर का आयोजन किया। इसी दौरान दोनों में काफी बातचीत भी हुए। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि बातचीत का मुख्य विषय क्या था।












