
लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के हिंदू नेता के घर पर पैट्रोल बम से हमला करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी देते शिवसेना भारत वंशी प्रमुख योगेश बख्शी ने बताया कि वह न्यू चंद्र नगर गली नंबर 3 में रहते है और शोर सुनने पर जब उन्होंने घर से बाहर जाकर देखा तो उनकी गाड़ी को आग लगी हुई थी।

वहीं आस-पास के लोगों से पूछने पर भी कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और उससे पता चला कि 2 बाइक सवार युवकों ने कांच की बोतल में आग लगाकर उनके घर की तरफ फैंकी है, जिस कारण उनकी कार को भी आग लग गई है। बख्शी ने कहा कि इससे पहले भी उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी है। फिलहाल उन्होने पुलिस को सूचित कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।












