Monday, October 19, 2026
Home Latest PM मोदी भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य बने

PM मोदी भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य बने

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य बने। उन्होंने पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा, ‘विकसित भारत बनाने के हमारे प्रयास को गति प्रदान करना! भाजपा के एक कार्यकर्ता के रूप में पहला सक्रिय सदस्य बनने और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत करने पर गर्व है।’

Advertisements

उन्होंने कहा कि ‘पार्टी का सक्रिय सदस्य होने के लिए एक कार्यकर्ता को एक बूथ या विधानसभा सीट पर 50 सदस्यों को पंजीकृत करना होता है। ऐसे कार्यकर्ता मंडल समिति और उससे ऊपर के पदों के लिए चुनाव लड़ने के पात्र होंगे। साथ ही उन्हें आने वाले समय में पार्टी के लिए काम करने के कई मौके मिलेंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here