Sunday, October 18, 2026
Home Latest विधायक जिम्पा ने लिया तहसील कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य का जायजा

विधायक जिम्पा ने लिया तहसील कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य का जायजा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने तहसील कॉम्प्लेक्स के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य के पूरा होने से लोगों को सुविधाएं मिलने में कोई देरी न हो और सरकारी सेवाएं अधिक सुगमता से उपलब्ध कराई जा सकें। विधायक जिम्पा ने अधिकारियों से निर्माण की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को आधुनिक और सुविधाजनक प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील कॉम्प्लेक्स के निरीक्षण के बाद विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने जालंधर रोड से फगवाड़ा बाईपास जाने वाले मार्ग का दौरा किया और सड़क मरम्मत कार्य की शुरुआत करवाई।

Advertisements

उन्होंने बताया कि सिंगड़ीवाला चौक से फगवाड़ा बाईपास चौक तक सड़क को सुधारने के लिए 43 लाख रुपए की लागत से यह कार्य शुरू किया गया है। इस सड़क की मरम्मत से स्थानीय निवासियों और यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।विधायक जिम्पा ने कहा कि यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण रास्तों में से एक है, इसलिए इसकी मरम्मत बेहद जरूरी थी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। इस अवसर पर होशियारपुर नगर निगम के मेयर सुरिंदर कुमार, एसडीएम संजीव कुमार, पार्षद बलविंदर बिंदी, कुलविंदर सिंह हुंदल, एक्सीयन गुरमीत सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here