
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक घर में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने बचाव अभियान शुरू करते हुए इमारत के अंदर से दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आग तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी थी, जिसे दो घंटे के भीतर काबू पा लिया गया। घर के अंदर से दो शव बरामद किए गए, बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। फिलहाल पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।












