Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur जनता की सेवा को समर्पित हैं पंच परमजीत व प्रेम मान: कुलदीप...

जनता की सेवा को समर्पित हैं पंच परमजीत व प्रेम मान: कुलदीप धामी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से प्रधान कुलदीप धामी की अगुवाई में गांव सलेरन के नवनिर्वाचित पंच परमजीत पम्मा एवं समाज सेवी प्रेम मान को सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री धामी ने उनका स्वागत एवं बधाई देते हुए कहा कि गांव के विकास एवं अपने इलाके की बेहतरी के लिए आगे आने वाले बहुत कम होते हैं तथा श्री पम्मा ने गांव निवासियों द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी एवं मेहनत से निभाने का संकल्प लेकर काम करने का जो निर्णय लिया है उसके लिए वह सराहना के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रेम मान भी जनता की सेवा को समर्पित रहते हैं तथा इलाके की बेहतरी की इनका लक्ष्य है। जिसके चलते पूरे इलाके में इनकी विशेष पहचान है।

Advertisements

इस अवसर पर श्री पम्मा एवं मान ने कहा कि यह जीवन एक बार मिलता है तथा इसे मानव सेवा को समर्पित करके ही जीना चाहिए तथा उनके द्वारा भी यह प्रयास रहता है कि जितनी हो सके सेवा की जाए। इस दौरान उन्होंने सोसायटी द्वारा सम्मानित किए जाने पर श्री धामी व अन्य सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर अमरजीत सिंह धामी, सुखविंदर धामी, तारा सिंह, मुनीश जोशी, आशीष मौर्य, गुरमीत सिंह, सोहन सिंह, राम भजन, मनी सिद्ध, हरमेश लाल, कुलदीप कुमार, बरिंद्र बग्गो, नरेश कुमार, पुनीत कुमार, सुरिंदर कुमार, सुशील पंडित, नवी कुमार, सुनील कुमार, जीत सिंह, अवतार सिंह, नवलेश कुमार, शिवदीप सनी, गुरिंदर सिंह, सिमरन, बॉबी सहित अन्य गणामन्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here