Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी क्लब ने करवाई माता की चौंकी

रोटरी क्लब ने करवाई माता की चौंकी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर द्वारा अध्यक्ष स्नेह जैन के नेतृत्व में रोटरी भवन भाग्यतारा थैरेपी सेंटर, होशियारपुर में दिवाली से पूर्व पूरी श्रद्धा के साथ माता जी की चौकी का आयोजन किया। जिसमें भजन गायक विशाल विज ने अपनी पार्टी के साथ माता जी की मनमोहक भेंटे गाकर सभी रोटरी और अन्य श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व जिलाध्यक्ष एस.पी सेठी, फाइन स्विच गियर प्राइवेट लिमिटेड फगवाड़ा के मालिक, निर्वाचित गर्वनर रोहित ओबराये कपूरथला, रोटेरियन रॉबिन सिंह, संजय सरीन, सुनील शर्मा, संजीव सेठी, दिनेश शर्मा, भूपिंदर कुमार, हर्षविंदर सिंह और उद्योगपति पुनीत विज, विकास पुरी, अंकुर मल्होत्रा मौजूद थे। इस अवसर पर प्रौजेक्ट चेयरमैन पी.डी.जी. जी.एस बावा ने एंकरिंग का कार्य बहुत अच्छे ढंग से किया और रोटरी क्लब की ओर से अतिथियों को आने के लिए धन्यवाद दिया।

Advertisements

रोटरी क्लब के सदस्यों ने अतिथियों को सरोपा देकर विशेष सम्मान दिया। अपने संबोधन में पूर्व प्रधान राजिंदर मोदगिल ने कहा कि रोटरी क्लब जहां सेवा की भावना से काम करती है, अपने परिवारों के साथ और शहरवासियों के साथ मिलकर धार्मिक महत्व के कार्यक्रमों का आयोजन करती है और आगे भी करती रहेगी। इस समारोह में सभी रोटेरियन ने अपने परिजनों के साथ भजनों  पर नृत्य कर मां की चौकी का आर्शिवाद लिया। इस चौकी में रोटरी क्लब की ओर से रोटेरियन सुरिंदर विज, अरुण जैन, टिमाटनी अहलूवालिया, राजेंद्र मोदगिल, योगेश चंद्र, ओम कांता, रवि जैन, अशोक जैन, सुमन नैय्यर, लैंपी अहलूवालिया, संजीव कुमार, डॉ. रणजीत सुरिंदर कुमार, चंदन शरीन, डॉ. शुभकर्मण, जीत सिंह बावा, हिना सैनी, प्रदीप पाराशर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here