
मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। चुनाव के महापर्व के दिन मुकेरियां के चक्क अल्लाह बख्श में अकाली दल के लोकसभा प्रत्याशी सोहन सिंह ठंडल के पक्ष में लगाए पोलिंग बूथ दौरान सदस्य एस.जी.पी.सी. रविंदर सिंह चक्क, हलका इंचार्ज सरबजोत साबी, बिक्रम सिंह चक्क ने बताया कि अकाली दल बादल के पक्ष में अकाली वर्करों व लोगों का शहरों, गांवों, बजारों व मोहल्लों में भारी उत्साह देख ऐसा साफ दिखाई दे रहा है कि अकाली दल के लोकसभा प्रत्याशी सोहन सिंह ठंडल के भारी मतों से जीत प्राप्त करेंगे।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले समय में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने शिरोमणि अकाली दल के बारे में लोगों में जो झूठा प्रचार किया था उसका सच अब लोगों के सामने आना शुरू हो गया है और पंजाब के लोगों को पता चल गया है कि पंजाब के हित और अधिकार केवल शिरोमणि अकाली दल ही सुरक्षित रख सकता है उन्होंने आगे कहा कि अकाली दल ने हमेशा पंजाब और पंजाबियों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल ही ऐसी पार्टी है जिसके राज में हर वर्ग खुश रह सकता है इसी लिए आज भी पंजाब के लोग स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के शासन को याद करते हैं वह समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलते हैं उनके राज में किसान, मजदूर, व्यापारी मुलाजिम सभी खुश थे।
उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल की सरकार में ही पंजाब के लोगों की भाईचारक सांझ, पंजाबीयत, अमन शांति कायम रह सकती है । इस अवसर पर जानकारी देते हुए एसजीपीसी सदस्य रविंदर सिंह चक्क, हल्का इंचार्ज सरबजोत साबी व बिक्रम सिंह चक्क ने कहा कि पंजाब का पानी, राजधानी हमसे कोई नहीं छीन सकता और अकाली दल पूरी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ केंद्र के समक्ष पंजाब के अधिकारों की आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल को सत्ता से दूर हुए कई साल हो गए, लेकिन न तो कांग्रेस और न ही आप बेअदबी के अपराधियों को सजा दे पाई, राज्य में नशाखोरी बढ़ी है और कांग्रेस और आप शासन में भ्रष्टाचार भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब की जनता शिरोमणि अकाली दल के साथ चट्टान की तरह खड़ी रहेगी और विपक्षी दलों को अब इसी बात की चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से चलने वाली पार्टियां कभी भी पंजाब का भला नहीं कर सकतीं, उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब की अपनी राजनीतिक क्षेत्रीय पार्टी है जो पंजाब के अधिकारों के लिए लडऩे का जज्बा रखती है। उन्होंने बताया कि विपक्षी पार्टियों द्वारा एक साजिश के तहत अकाली दल को बदनाम किया गया, लेकिन आखिरकार सच्चाई सबके सामने आ जाती है और फिलहाल लोग अकाली दल के विरोधियों की साजिशों को समझ चुके हैं। इस मौके सदस्य एस.जी.पी.सी. रविंदर सिंह चक्क, हलका इंचार्ज सरबजोत साबी, बिक्रम सिंह चक्क के अतिरिक्त गुरजिंदर सिंह चक, हरमनजीत सिंह चक्क, गुरसज्जनदीप सिंह गज्जी, हरिंदर पाल सिंह चक्क, दविंदर सिंह चक्क, नवदीप सिंह, हरिंदर पूरेवाल, मनदीप सिंह मन्ना, भुपिंदर सिंह भिंदा व अन्य व भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।












