
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश की प्रतिष्ठित कार निर्माता कंपनी मारुती सजूकी के होशियारपुर के 12 टाईम प्लेटिनम एंड प्लेटिनम डीलर होशियारपुर ऑटोमोबाइलस की ओर से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की स्विफ्ट कार माईलेज की रैली निकाली गई। इस रैली में होशियारपुर के कई ग्राहकों ने भाग लिया। रैली में अधिकतम 40 किलोमीटर चला कर माईलेज चैक की गई।

कंपनी के मैनेजर विशाल राय दीवान ने बताया कि सबसे ज्यादा माईलेज पैट्रोल में 24.4 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी में 30.9 किलोमीटर प्रति लीटर माईलेज का ग्राहकों ने निर्वाह किया। इस मौके पर कंपनी की तरफ से आने वाले ग्राहकों का धन्यवाद किया गया और विजेताओं को पुरस्कार दिया गया












