Sunday, October 18, 2026
Home Education हैलो किड्स क्रिएटर्स स्कूल के बच्चों ने किया गौशाला का भ्रमण

हैलो किड्स क्रिएटर्स स्कूल के बच्चों ने किया गौशाला का भ्रमण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हैलो किड्स क्रिएटर्स स्कूल बहादुरपुर होशियारपुर के बच्चों को स्कूल की तरफ से श्री गोबिंद गोधाम गौशाला का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान बच्चों को गौशाला में घुमाया गया और बच्चों ने श्री राधा स्नेह मंदिर में संकीर्तन का आनंद भी लिया। इस दौरान प्रबंधकों की तरफ से एडवोकेट राकेश मरवाहा ने बच्चों एवं स्टाफ का स्वागत करते हुए गौशाला में गऊ सेवा के लिए चलाए जा रहे प्रकल्पों की जानकारी दी। इस दौरान गौशाला की तरफ से बच्चों को रिफ्रैशमैंट भी दी गई।

Advertisements

स्कूल प्रिंसिपल पूजा सहगल व पूनम सहगल ने प्रबंधकों का धन्यवाद किया। इस मौके पर सुनिता, निधि शर्मा, आरती, जैसवीन, राजविंदर कौर, सुनिया, तरन, कमलेश के अलावा गौशाला की तरफ से महिंदरपाल, परवीन मनकोटिया, रिंकू पंडित, लिखिल शर्मा, पप्पी सरकार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here