Sunday, October 18, 2026
Home Latest इजराइल ने ईरान पर 100 मिसाइलों से किया हमला, कई ठिकानें किए...

इजराइल ने ईरान पर 100 मिसाइलों से किया हमला, कई ठिकानें किए तबाह

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। ईरान के हमलों के जवाब में इजराइल ने 25 दिन बाद जवाबी कार्रवाई की। इजराइल ने 3 घंटे में 20 जगहों पर हमले किए। इनमें मिसाइल कारखाने और सैन्य अड्डे शामिल हैं। तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास भी हमला हुआ। बताया जा रहा है कि  इजराइल ने ईरान पर हमला करने के लिए 100 से ज्यादा युद्धक विमानों का इस्तेमाल किया। हमले में एफ-35 का भी इस्तेमाल किया गया।

Advertisements

इज़राइल ने सीरिया में रडार लक्ष्यों पर प्रारंभिक हमला किया। इसके बाद ईरान में एयर डिफेंस सिस्टम और रडार पर हमला किया गया।  इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन 1 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमले के जवाब में चलाया गया है। ईरान और मध्य पूर्व में उसके सहयोगी 7 अक्टूबर 2023 से 7 मोर्चों पर हम पर हमला कर रहे हैं। हमें भी जवाब देने का अधिकार है। हम अपनी सुरक्षा के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here