Wednesday, October 21, 2026
Home National प्रधानमंत्री ने प्रख्यात नर्तक और सांस्कृतिक प्रतीक कनक राजू के निधन पर...

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात नर्तक और सांस्कृतिक प्रतीक कनक राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रख्यात नर्तक और सांस्कृतिक प्रतीक कनक राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री मोदी ने गुसाडी नृत्य को संरक्षित करने में उनके समृद्ध योगदान और सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण पहलुओं को उनके प्रामाणिक रूप में विकसित करने के लिए उनके समर्पण और जुनून की सराहना की।

Advertisements

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“प्रख्यात नर्तक और सांस्कृतिक प्रतीक कनक राजू के निधन से दुखी हूं। गुसाडी नृत्य को संरक्षित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उनके समर्पण और जुनून ने सुनिश्चित किया कि सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण पहलू अपने प्रामाणिक रूप में विकसित हो सकें। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here