Friday, October 30, 2026
Home Jammu & Kashmir अखनूर में आर्मी एंबुलेंस पर हमला करने वाले तीनों आतंकी ढेर, 5...

अखनूर में आर्मी एंबुलेंस पर हमला करने वाले तीनों आतंकी ढेर, 5 घंटे चला एनकाउंटर

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। बीती देर रात मूर्तियां तोड़ विश्राम कर रहे थे आतंकी के सुबह मंदिर में आने वाले बच्चों की नजर इन नपाक लोगों पर पड़ी और इन दहशत गर्द (आतंकियों) ने बच्चों को वहां से भगा दिया और उपरान्त सेना की एंबुलेंस पर गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों तरफ चली गोलीबारी में तीनों आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर कर मार गिराया है। यह घटना बारामूला में हुए आतंकी हमले के कुछ दिन बाद हुई है जिसमें सेना के 3 जवान और दो नागरिक मारे गए थे। अखनूर के शिव मंदिर के पास बटाल में सुबह करीब 7 बजे सेना के एक एम्बुलेंस वैन पर आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद सभी आतंकवादियों को मार गिराया हैं। देर शाम तक तलाशी अभियान और आतंकियों के मददगारों की तलाश जारी थी।

Advertisements

5 घंटे चला एनकाउंटर

जानकारी के अनुसार, सेना की एंबुलेंस पर हमला करने के बाद सभी आतंकी जंगल की ओर भाग गए थे। सेना ने इलाके को घेर कर आंतकियों की तलाश शुरू की। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद सेना के जवानों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। बता दें कि आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसमें खास तौर पर आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों, प्रवासी कामगारों और यहां तक कि सरकार या पुलिस में काम करने वाले उन स्थानीय मुस्लिमों को भी निशाना बनाया है, जिन्हें वे भारत का करीबी मानते हैं। जम्मू-कश्मीर में 16 अक्टूबर से अब तक यह 5वां हमला है। इन हमलों में 3 जवान शहीद हुए हैं। वहीं, 8 गैर स्थानीय लोगों की मौत हुई है। बतादें कि कश्मीर में टारगेट किलिंग जारी है। और अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण सीमा के साथ लगते जिलो में खूब आतंक आज भी हैं जिसमें राजौरी और पुंछ के क्षेत्र शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here