
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ड्रीम्स कोचिंग इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक अंकुश ने बताया कि हर साल की तरह विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दिवाली उत्सव मनाया। इस मौके पूरे संस्थान को लाइटों और फूलों से सजाया गया है। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न खेल एवं गतिविधियाँ किये गये| इस पर्व पर लड़कियों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया।

अक्षिता और नवप्रीत ने रंगोली में प्रथम पुरस्कार जीता। लड़कों में best Traditional Outfit में अखिलेश को प्रथम पुरस्कार मिला। नवप्रीत ने लड़कियों में सर्वश्रेष्ठ traditional dress का पुरस्कार जीता। चेतना और मेहनाज ने बेस्ट decorator का पुरस्कार जीता। ड्रीम्स कोचिंग इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल ममता और पूरी प्रबंध समिति और सभी शिक्षकों ने सभी को शुभ और समृद्ध दिवाली की शुभकामनाएं दीं।












