Saturday, October 17, 2026
Home Himachal नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी ने सांसद अनुराग के आदेशों को भी दिखाया...

नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी ने सांसद अनुराग के आदेशों को भी दिखाया ठेंगा, नहीं सुधरे हमीरपुर अवाहदेवी सड़क के हालात

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। इसे लोगों की बिडंबना कहें या फिर खराब किस्मत, हमीरपुर से मंडी वाया कोट, टौणी देवी, समीरपुर अवाहदेवी बन रहा नेशनल हाईवे नंबर 03 आम आदमी के जी का जंजाल बन चुका है। निर्माण कंपनी किसी की भी बात सुन कर राजी नहीं और लोग दो साल से चल रहे कछुआ चाल निर्माण कार्य से परेशानी मे चले हुए हैं। अधूरे डंगे, अधूरी पुलियाँ, अधूरे बायपास, अधूरी खुदाई और अधूरी नालियाँ अब तक निर्माण कंपनी की प्रोग्रेस रिपोर्ट है। धूल मिट्टी फांकते  दुकानदार, वाहन चालक और आम पब्लिक लगातार सांस की  बीमारी से  प्रभावित हो रहे हैं। 

Advertisements

सांसद अनुराग ठाकुर के आदेशों को भी ठेंगा

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांचवीं बार सांसद बने अनुराग ठाकुर ने नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी के अधिकारियों और निर्माण प्रबंधकों की टौणी देवी मन्दिर में मीटिंग ले क्लास लगाई थी। उस वक्त कंपनी ने सांसद अनुराग को 31 अक्तूबर तक टौणी देवी बाजार से लेकर अवाहदेवी बाय पास तक सारी सड़क पक्की करने का भरोसा दिया था। अब 31 अक्तूबर बीत गया लेकिन सड़क एक इंच भी पक्की नहीं  हो पाई है। उल्टा सड़क पर गड्डों की तादाद बढ़ गई। 

दिवाली के बाद काम बंद

नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी के मजदूर दिवाली मना कर अभी तक नहीं लौटे हैं। काम जहाँ छोड़ कर गए थे वहीं पर अड़ा हुआ है।  ऐसे मे सड़क के किनारे लगे बजरी के ढेर,  दरकोटी, बारी और कोल्हू सिद्ध के  खतरनाक   स्पॉट, टौणी देवी बाजार की खस्ता हालात अभी लोगों को और रुलाएगी। 

फेस्टिवल सीजन मे उठाया घाटा: व्यापारी

इस बारे मे व्यापार मंडल टौणी देवी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरदीप राणा, पवन सोनी, संसार चंद सोनी , तिलक राज बहल, सुनील चौहान, अमर नाथ चौहान, रघुबीर सिंह, राज बहल, सुरेश कुमार  मिलाप चंद, विजय बहल, सरवन कुमार, मदन लाल, पवन कुमार, भूमि राज, अशोक ठाकुर, अंकिता इत्यादि ने बताया कि टौणी देवी बाजार की खस्ता हालत के कारण व्यापारियों को फेस्टिवल सीजन के बावजूद घाटा उठाना पड़ा।  ग्राहक टौणी देवी बाजार मे निर्माण कार्य के चलते आना पसंद नहीं करता। ऐसे मे व्यापारियों मे आक्रोश पनप रहा है और कभी भी लावा फूट सकता है। सड़क का निर्माण युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के आदेश निर्माण कंपनी को दिये जाने चाहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here