Monday, October 19, 2026
Home Latest 17वीं अंतर राज्य सांगीतिक प्रतियोगिता 19 नवंबर को

17वीं अंतर राज्य सांगीतिक प्रतियोगिता 19 नवंबर को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा निःशुल्क सत्रहवीं अंतर राज्यीय सांगीतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैl जिसमें कक्षा छठी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता आध्यात्मिक एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित गीतों पर होगी। प्राचार्य दीपेंद्र कांत ने बताया कि आज के इस कलियुगी वातावरण में बच्चों को संगीत के माध्यम से सही राह पर लाने के प्रयास हेतु ये प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जैसा कि विद्यार्थी जीवन में संगीत का अहम स्थान है।

Advertisements

संगीत विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक रोगों व व्याधियों से मुक्ति प्रदान करता है। संगीत की तीनों विधाएं गायन, वादन व नृत्य ना केवल स्वर ,ताल व लय की साधना है बल्कि एक यौगिक क्रिया है। जिससे शरीर मन व प्राण तीनों में शुद्धता और चेतनता आती है। अतः विद्यार्थियों के हित हेतु यह प्रतियोगिता पिछले वर्ष की तरह आगामी वर्ष में भी समूह गान, समूह नृत्य , समूह लोक नृत्य, शास्त्रीय एकल नृत्य , शास्त्रीय एकल गायन, रंगोली एवं नुक्कड नाटक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

इस प्रतियोगिता में इस वर्ष से मानवता आधारित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता भी शामिल की गई है सभी स्कूल बढ़ चढ़कर भाग लें, साथ ही यह भी बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता आठ शहरों में आयोजित की जा रही हैं जिनमें अमृतसर ,लुधियाना, बटाला,होशियारपुर ,पठानकोट , जम्मू, बंगा ,जालंधर आदि । अमृतसर शहर में ये प्रतियोगिता 11 नवंबर से आयोजित की जाएगी l प्रत्येक शहर से जो स्कूल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करेंगे उनके मध्य 28 नवंबर 2024 को जालंधर मे स्थित रेड क्रॉस आडिटोरियम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की संपूर्ण भारत में 19 शाखाएं हैं और सभी शाखाएं प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से मान्यता प्राप्त हैं ।

इनमें कुशल अध्यापकों द्वारा अनेकों विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत की विद्या दी जा रही है। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु प्रथम स्थान हासिल करने वालों को 5100 रूपए, द्वितीय स्थान हासिल करने वालों को 3100 रूपए एवं तृतीय स्थान हासिल करने वालों को 2100 रुपए पुरुस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। यह भी कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ना केवल आपके मन बुद्धि और विवेक का संचालन ठीक दिशा में होता है बल्कि ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने से अपनी सकारात्मक ऊर्जा का सही इस्तेमाल कर सकते हैं इससे ना केवल आप अपने माता पिता, विद्यालय बल्कि अपने देश का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा सकते हैं । आपकी जानकारी हेतु बता दें कि ये प्रतियोगिता निशुल्क है l किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु इवेंट इंचार्ज रविंद्र सचदेवा 90417-66995 से संपर्क कर सकते हैं l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here