Thursday, October 22, 2026
Home Education रोटरी क्लब ने बाल दिवस पर अंतर स्कूल पेंटिंग मुकाबले करवाए

रोटरी क्लब ने बाल दिवस पर अंतर स्कूल पेंटिंग मुकाबले करवाए

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): बाल दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब होशियारपुर द्वारा पी.डी.आर्य सीनियर सैकंडरी स्कूल (गर्ल्स) बहादुरपुर चौंक, होशियारपुर में इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें लगभग 6-7 स्कूलों के 64 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें तीन श्रेणियों चौथी से पांचवी, छठी से आठवीं, तथा नौंवी से दसवीं तक के बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। तीनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए तथा आये हुए सभी बच्चों व शिक्षकों को जलपान व भोजन दिया गया। इस अवसर पर श्री रविंदर कुमार (सरकारी स्कूल नसराला के शिक्षक) व नीना जैन ने निर्णायकों की भूमिका निभाई और अपना निष्पक्ष निर्णय बताया।

Advertisements

इस अवसर पर स्नेह जैन ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब हमेशा ही समाज भलाई के कार्यों में अपनी सेवा भावना का प्रदर्शन करती रही है तथा करती रहेगी। उन्होने यह भी बताया कि जल्दी ही रोटरी क्लब द्वारा निशुल्क लीवर जांच कैम्प तथा दंत प्रत्यारोपण कैम्प लगाया जायेगा । पूर्व प्रधान राजिंदर मोदगिल ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा लगातार इस प्रकार के प्रोजेक्ट लगाये जा रहे हैं तथा बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों को बुला कर अंतर स्कूल ड्राइंग मुकाबला करवा कर बच्चों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया है।

सचिव टिमाटनी आहलुवालिया ने क्लब की गतिविधियों के बारे में विस्थारपूर्वक जानकारी दी। इस कैम्प का आयोजन करने में प्रोजेक्ट चेयरमैन चंदन सरीन तथा पी.डी.जी., जी.एस.बावा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्रधान स्नेह जैन, सचिव टिमाटनी आहलुवालिया, जी.एस.बावा, राजिंदर मोदगिल, योगेश चंदर, रवि जैन, अशोक जैन, मैडम ओम कांता, सुमन नैय्यर, डा. रणजीत, संजीव कुमार, प्रदीप पराशर, चंदन सरीन, डा. शुभकरमनजीत सिह बावा, स्कूल स्टाफ तथा बच्चों के माता पिता आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here