Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur कुलदीप धामी के ऑल राउंडर प्रदर्शन की बदौलत सुपर जायडं टीम फाइनल...

कुलदीप धामी के ऑल राउंडर प्रदर्शन की बदौलत सुपर जायडं टीम फाइनल में पहुंची

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित चार टीमों के करवाए जा रहे लीग टूर्नामैंट में गांव नंदन के खेल मैदान में सुपर जायडं क्रिकेट क्लब ने स्ट्रगलर क्रिकेट क्लब को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया है। जानकारी देते हुए दीपइंद्र सन्नी व रमन ओवराये ने बताया कि सुपर जायडं क्रिकेट क्लब की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाएं। जिसमें कुलदीप धामी ने लगातार दूसरी अर्धशतकी शानदार पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 51 रन नवाद बनाए। मनदीप सैनी ने 46, क्रिश पांडे ने 32, चंदन ने 15 रनों का योगदान दिया। स्ट्रगलर क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रोहित निशाद ने 2, पवनप्रीत ने 2, जेडी, अमृतपाल, करनवीर सिंह ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

Advertisements

लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी स्ट्रगलर क्रिकेट क्लब की टीम 16.3 ओवरों में 109 रन पर ही सिमट गई। टीम की तरफ से गुरकमल सिंह ने 22, रोहित निशाद ने 10, अमृतपाल ने 14 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए सुपर जायडं क्रिकेट क्लब की टीम के कप्तान सन्नी दीपइंदर ने 3, कुलदीप धामी ने 2, विशाल व बलजिंदर काली ने 2-2, अंकु ठाकुर ने 1 विकेट झटके। कुलदीप धामी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मैन आफ दा मैच से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जसपाल हैप्पी, अश्वनी कुमार, राजेश कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here