Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur स्व. कृष्ण गोपाल गुलाटी की अंतिम अरदास संपन्न, सैकड़ों लोगों ने दी...

स्व. कृष्ण गोपाल गुलाटी की अंतिम अरदास संपन्न, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टॉडलर्स होम स्टडी हाल के मालिक सुमन गुलाटी के ससुर व देश दीपक गुलाटी के पिता कृष्ण गोपाल गुलाटी का गत दिवस निधन हो गया था। उनकी अंतिम अरदास आज 21 नवंबर दिन वीरवार को गुरुद्वारा मिट्ठा टिवाणा साहिब, माडल टाउन में संपन्न हुई।

Advertisements

इस मौके पर शहर के राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों के अलावा शिक्षा जगत एवं उद्योग जगत की बड़ी हस्तियों ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर जहां गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर स्व. गुलाटी की आत्मा की शांति की कामना की वहां उन्हें श्रद्धांजलि भेंट करते हुए परिवार के साथ संवेदना प्रकट की।

अंतिम अरदास के समापन पर सुमन गुलाटी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया। इस उपरांत गुरु का लंगर भी लगाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here