
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना माडल टाऊन पुलिस ने एक शिकायत की जांच के बाद शिकायतकर्ता लड़की के पति व सास पर मामला दर्ज किया है।

जानकारी अनुसार कोमल सलहोत्रा पुत्री बूटा राम निवासी खानपूरी गेट, होशियारपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पति मनीश सलहोत्रा पुत्र हरजिंदर सलहोत्रा और सास बिमला सलहोत्रा निवासी माडल टाऊन नजदीक घई बेकरी, जालंधर द्वारा मारपीट करने, पैसे व कार की मांग करके दिमागी और शारीरिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। शिकायत की जांच पुलिस क्राइम अगेंस्ट वूमैन एंड चिल्डरन ब्रांच द्वारा की गई। जांच दौरान पता चला कि कोमल के पति व सास उसे दहेज के लिए परेशान करते थे औऱ उसके साथ मारपीट करते थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोमल की सास व पति पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।











