
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर में दिनांक 19 नवम्बर 2024 से 25 नवम्बर 2024 तक राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जाते ’’एकता सप्ताह’’ तथा साम्प्रदायिक सदभाव अभियान सप्ताह कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता सागर के नेतृत्व में एन.एस.एस. तथा रेड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार के सहयोग से मनाया गया। जिसमें विषय अनुसार प्रो. विजय कुमार ने छात्रों के साथ अपने विचार सांझे किए। एन.एस.एस. तथा रेड रिबन क्लब इंचार्ज प्रो. विजय कुमार ने एकता शब्द पर रौशनी डालते हुए जात-पात, उंच-नीच, गरीब-अमीर, धर्म, भाषा से उपर उठ कर हर प्रकार की एकता बनाये रखने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। जिसकी आज के समय में बहुत अधिक आवश्यकता है। उन्होने कहा कि अगर आज के समय का वर्ग भेदभाव भविष्य में भी जारी रहता है तो इस संसार का विनाश होना तय है।

साम्प्रदायिक सदभाव अभियान के अंतर्गत प्रो. विजय कुमार ने कहा कि हमें उन बच्चों की हमेशा सहायता करनी चाहिए जो कि हिंसा के शिकार हो कर अपने मां-बाप तथा रिश्तेदारों को खो कर अनाथ हो चुके हैं। उन्होने कहा कि हमें हिंसा को किसी भी हालत में अपनाना नहीं चाहिए बल्कि एक दूसरे के साथ प्यार और भाईचारे को बना कर इक्ठे रहना चाहिए। एक परमात्मा के बनाये हुए हम सभी बराबर हैं। हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।











