
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एलआईसी आफ इंडिया की तरफ से एलआईसी एडवाइजरों की बढ़िय़ा कार्यशैली के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इसी कड़ी के तहत होशियारपुर ब्रांच की तरफ से सीनियर एलआईसी बीएम क्लब मैंबर एडवाइज़र डा. ममता को नार्थ जोन जैड-एम ट्राफी से सम्मानित किया गया। यह ट्राफी उन्हें सीनियर ब्रांच मैनेजर हरजिंदर सिंह सिद्धू ने भेंट की। इस मौके पर उनके साथ एबीएम गुरउपकार व जगतार तथा डीओ सुरिंदर सिंह भी मौजूद थे। इस अवसर पर सीनियर ब्रांच मैनेजर हरजिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि डा. ममता जोकि पिछले 20 सालों से आम जन तक एलआईसी की योजनाओं का लाभ पहुंच रही हैं और लोग छोट-छोटी लेकिन अहम बचतों से जुड़कर अपना भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं।

उन्होंने डा. ममता को इसी निष्ठा के साथ इन योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करते रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर डा. ममता ने एलआईसी एवं पालिसी धारकों का अवार्ड के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह एलआईसी के साथ जरुर जुड़ें और इसकी योजनाओं का लाभ लें। क्योंकि, इसमें लगाया गया एक-एक रुपया पूरी तरह से सुरक्षित है और इसकी योजनाएं भी बहुत ही लाभकारी हैं।












