
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जैन वंशीय सोनी गौत्र के जठेरों का वार्षिक भंड़ारा नंगल शहीदां टोल प्लाजा के समीप जठेरों के पावन स्थान पर करवाया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत, विधायक ब्रमशंकर जिम्पा, पूर्व मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा, मेयर सुरिंदर कुमार, खत्री सभा पंजाब व स्वर्णकार संघ पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने विशेष तौर से पहुंचकर भंडारे की बधाई दी और माथा टेका। इस मौके पर सोनी गौत्र वैल्फेयर कमेटी के प्रधान सतीश जैन ने सभी परिवारों एवं मेहमानों का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि यही वह मौका होता है जब दूर दराज से सोनी गौत्र से संबंधित परिवार एक दूसरे से मिलते हैं और अपने जठेरों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने पूर्व पार्षद धीर का स्वागत करते हुए कहा कि श्री धीर का जैन परिवारों के साथ काफी गहरा रिश्ता है और वह हरेक के दुख सुख में पहुंचते हैं। इस दौरान पूजन उपरांत ध्वज चढ़ाया गया और भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर मानिक जैन, सुनील जैन, रजत जैन, सुरिंदर जैन, जीवन जैन, मदन लाल जैन, सारांश जैन सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।












