Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur नियमों के विपरीत निर्माण पर निगम का डंडा, दो इमारतें सील, निगम...

नियमों के विपरीत निर्माण पर निगम का डंडा, दो इमारतें सील, निगम कमिशनर ने की कार्यवाही

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम होशियारपुर की कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर ने आज शहर में इमारतों के निर्माण में नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान कमिश्नर के नेतृत्व में निगम की टीम ने कुल 18 स्थलों की जांच की।

Advertisements

जांच के दौरान दो इमारतों में नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया, जिसके चलते इन इमारतों को मौके पर ही सील कर दिया गया। शेष 16 इमारतों के संबंध में प्रारंभिक जांच के आधार पर शोकाज नोटिस जारी किए गए हैं।

डॉ. अमनदीप कौर ने संबंधित बिल्डिंग इंस्पेक्टरों और मास्टर टाउन प्लानर (एमटीपी) को निर्देश दिया है कि वे इन इमारतों की विस्तृत रिपोर्ट कल तक प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकता है, ताकि शहर का विकास सुनियोजित ढंग से हो और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

कमिश्नर ने इस मौके पर स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम नियमों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा।

कमिश्नर नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे भवन निर्माण के दौरान निगम द्वारा निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करें। यदि किसी प्रकार का नियम उल्लंघन पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here