Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक होशियारपुर के रोशन ग्राउंड में होगी...

30 नवंबर से 6 दिसंबर तक होशियारपुर के रोशन ग्राउंड में होगी श्रीमद्भागवत कथा, ज्ञान गंगा में लगाएं डुबकी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री बांके बिहारी सेवा मंडल वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक रोशन ग्राउंड में श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आचार्य गौरव कृष्ण शास्त्री जी (श्री धाम वृंदावन) अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा रसपान करवाएंगे।

Advertisements

चेयरमैन पंडित दीपक शारदा व प्रधान रोहित शर्मा ने बताया कि कथा सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य में 30 नवंबर दिन शनिवार को सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जोकि श्री राम मंदिर माडल टाउन से शुरु होकर कथा स्थल पर पहुंचकर विश्रामित होगी। उन्होंने बताया कि कथा की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नगर एवं आसपास के इलाका निवासियों से अपील है कि वह समय पर पहुंचकर कथा का लाभ लें और प्रभु भक्ति से जुड़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here