Saturday, October 17, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री ने तुलसी गौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने तुलसी गौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक की प्रतिष्ठित पर्यावरणविद् एवं पद्म पुरस्कार विजेता तुलसी गौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Advertisements

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“कर्नाटक की प्रतिष्ठित पर्यावरणविद् और पद्म पुरस्कार विजेता श्रीमती तुलसी गौड़ा जी के निधन से अत्यंत दुःख हुआ। उन्होंने अपना जीवन प्रकृति के पोषण, हज़ारों पौधे लगाने और हमारे पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए समर्पित कर दिया। वे पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मार्गदर्शक बनी रहेंगी। उनका काम हमारी धरती की रक्षा के लिए पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here