Sunday, November 8, 2026
Home Crime बुरी खबर: पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

बुरी खबर: पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

deadbody-found-hanging-tree-rajori-jammu-kashmir.jpg

द स्टैलर न्यूज़ (रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज)। जम्मू-कश्मीर के जिला राजौरी के अंतर्गत आते पुलिस थाना कालाकोट के गांव खड़ाडिय़ां में एक व्यक्ति का शव पेड़ से झूलता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टन उपरांत उसे परिजनों को सौंपने के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

Advertisements

रविवार को गांव खड़ाडिय़ां में राहगीरों ने एक खानाबदोश (बकरवाल, बकरियां चराने वाला) का शव पेड़ से लटका हुआ देखा और इसकी सूचना उसके परिजनों एवं पुलिस को दी। मृतक की पहचान मो. माजीद पुत्र मो. बशीर निवासी खड़ाडिय़ां (कालाकोट) के रुप में हुई है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाने उपरांत उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंधी मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here