

अंबाला (द स्टैलर न्यूज़)। किसानों द्वारा बंद काल के अन्तर्गत बहुत सारी गाड़ियां पंजाब में या तो रद्द कर दी गई या उन्हें अंबाला कैंट स्टेशन पर रोक दिया गया। इनमें एक गाड़ी हिमगिरि सुपरफास्ट ट्रेन जो हावड़ा से चलकर मार्फत जालंधर छावनी जम्मू तवी जानी थी उसे अंबाला में सुबह 10.00 बजे रोक दिया। जिस में सैकड़े यात्री जो हावड़ा,पटना,वाराणसी, लखनऊ से पठानकोट,जम्मू, कटरा जाने वाले थे वह 7 घंटे परेशान रहे। इनमें आर्मी जवान, टूरिस्ट तथा पटना साहिब से लेकर दर्शन करके लौटने वाले सिख यात्री भी थे।












