
इथियोपिया (द स्टैलर न्यूज़)। इथियोपिया के सिदामा में यात्रियों से भरा ट्रक नदी में गिरने का मामला सामने आया है। हादसे में 71 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह यात्री शादी समारोह से लौट रहे थे और जब वह लोग इथियोपिया के सिदामा नज़दीक पहुंचे तो उनका ट्रक नदी में गिर गया। इस दौरान ट्रक में सवार 71 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग हताहत हो गए।

जानकारी देते पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण ट्रक ओवरलोड होना है। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा वाहन को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि कुछ शव जमीन पर हैं, जबकि कुछ तिरपाल से नीचे ढके हैं। फिलहाल घायलों का इलाज बोना जनरल अस्पताल में चल रहा है।












